home page

6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 | 
Important events, people born, important occasions and festivals of 6 December
 mahendra india news, new delhi
. mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे। mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।


6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1723 - सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।
1724 - लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर शुरू हुआ।
1768 - एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1774 - ऑस्ट्रिया राजकीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बना।
1848 - फ्रांज श्लिक के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई शाही सेना ने हंगरी पर हमला किया।
1877 - पहली बार मनुष्‍य की आवाज रिकॉर्ड हुई, थॉमस एडिसन ने सबसे पहले कहा 'री हेड अ लिटिल लेम्‍ब'।
1897 - लंदन दुनिया का पहला लाइसेंस प्राप्त टैक्सीकैब की मेजबानी का शहर बना।
1907 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

 


1911 - वेस्टर्न यूनियन ने न्यूयॉर्क और लंदन के बीच अपनी ट्रांस-अटलांटिक केबल सेवा के लिए डिस्काउंट दरों की शुरुआत की।
1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926 - फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
1935 - माइकल जोसेफ सैवेज न्यूजीलैंड के 23 वें प्रधान मंत्री बने।
1946 - हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।
1958 - इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। इसकी खुदाई का काम 6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
1971 - भारत ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दी।

 


1990 - युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992 - अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।
1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

 

WhatsApp Group Join Now


1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।
2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2008 - केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

 


2020 - बांग्लादेश ने भूटान के साथ अपना पहला तरजीही व्यापार समझौता किया।
2020 - अंतरिक्ष एजेंसी की तलाश पूरी करके क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर जापानी कैप्सूल ऑस्ट्रेलिया में उतरा।
2021 - म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ स्टेट काउंसलर एंग सान सू ची को चार साल कैद की सजा सुनाई।
2021 - भारत और रूस ने आपसी साझेदारी और अधिक विस्तारित करने के लिए 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2022 - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सचिवों की पहली भारत - मध्य एशिया बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
2022 - जी-20 संगठन की अध्‍यक्षता भारत के पास आने के बाद आयोजित पहली शेरपा बैठक का उदयपुर में समापन हुआ।


2023 - यूनेस्को ने 'गुजरात के गरबा' को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया , गरबा नृत्य इस सूची में शामिल होने वाला भारत की 15वीं धरोहर बनी।
2023 - भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उप समूह की बैठक के 16वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
2023 - रक्षा राज्य मंत्री ने घाना में संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।
2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किया।
2024 - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई।

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1732 - वॉरेन हेस्टिंग्स - ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।
1896 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।
1918 - डॉ कपिलदेव द्विवेदी  - वेद, वेदाङ्ग, संस्कृत व्याकरण एवं भाषाविज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।
1947 - प्रवीण कुमार सोबती एक भारतीय हथौड़ा व डिस्कस थ्रोअर, फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ और सीमा सुरक्षा बल के पूर्व सैनिक थे।

6 दिसंबर को हुए निधन👉

1956 - भीमराव आम्बेडकर, एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भी थे।
1986 - भगवान सहाय - केरल व जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे। 
1998 - मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2009 - बीना राय - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
2015 - डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
2015 - राम मोहन - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
2019 - पूर्व भारतीय टेबल टेनिस कोच भवानी मुखर्जी और तपन बोस का निधन।
2020 - दिग्गज बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन हुआ।
2020 - वयोवृद्ध हिंदी लेखक मधुकर गंगाधर (88) का दिल्ली में निधन हुआ।
2020 - मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन (83) का निधन हुआ।
2022 - भारत के जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र के अलघ (83) का निधन हुआ।

 


2024 -  जापानी पॉप गायक, गीतकार , और अभिनेत्री मिहो नाकायमा (54) का निधन हुआ।
2024 - यूक्रेनी नाविक विटाली डिर्डिरा (86) का निधन हुआ।

6 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री मल्लीनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष कृष्ण द्वितीया)।
🌟 मेजर होशियार सिंह शहीदी दिवस (लब्ध परमवीर चक्र)।
🌟 डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति दिवस।
🌟 नागरिक सुरक्षा दिवस (भारत)।
🌟 होमगार्ड स्थापना दिवस (79वां)।
🌟 आकाशवाणी जम्मू की क्षेत्रीय समाचार इकाई का स्थापना दिवस (54वां)।
🌟 भारत - बंगलादेश 'मैत्री दिवस'।