home page

15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 | 
Important events, people born, important occasions and festivals of 15 December
  mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 15  दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।


15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।
1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।


1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
1953 - भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।
1963 - केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना हुई।
1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।
1965 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।


1975 – पश्चिमी सहरा को छोड़ने की स्पेन की घोषणा के बाद से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार समाप्त हुआ।
1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991 - जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति|
1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
1997 - अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ मिला।
2000 - चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे इटली में पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।

WhatsApp Group Join Now


2007 - पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।
2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2010 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस व दो अन्य मारे गये।


2019 - भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया , अभी हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता था।
2020 - भारत और ब्रिटेन ने व्‍यापार, प्रतिरक्षा, सुरक्षा, जलवायु और स्‍वास्‍थ्‍य सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की।
2021 - आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता के लिए भारत और पोलैंड के बीच संधि को मंजूरी मिली।
2021 - चीन और रूस का 'अच्‍छे पडोसी तथा मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि' को प्रत्‍येक 5 वर्ष पर बढाने का निर्णय हुआ।
2021 - कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2021 - आठवां हिंद महासागर संवाद आयोजित किया गया।


2022 - नेपाल में निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति को प्रतिनिधि सभा के चुनाव के अंतिम परिणाम सौंपे।
2023 - मेक्सिको की माया ट्रेन का उद्घाटन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने किया।
2023 - सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 - डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले मानव रहित विमान फ्लाइंग-विंग, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल उड़ान परीक्षण किया।
2024 - महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 33 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। फडणवीस सरकार में 2 डिप्टी CM समेत 42 मंत्री हो गए।
 
15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म।
1852 – फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ उन्होंने 1896 में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।


1905 - रघुनाथ केशव खादिलकर - पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के एक विचारक नेता।
1908 - स्वामी रंगनाथानन्द रामकृष्ण संघ के एक हिन्दु संन्यासी थे।
1935 - उषा मंगेशकर - लता मंगेशकर की छोटी बहन व पार्श्व गायिका।
1940 - रविंद्र कपूर -गोगा कपूर के नाम से लोकप्रिय, भारतीय फिल्म अभिनेता।
1966 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर कार्ल हूपर।
1970 - शुभेन्दु अधिकारी - भारत की १५वीं - १६वीं लोकसभा में सांसद रहे।
1976 – फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म हुआ।
1981 - भरत कुमार छेत्री - भारत के हॉकी खिलाड़ी।
1988- गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान का हरियाणा के भिवानी जिले में।

15 दिसंबर को हुए निधन👉

1749 - छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1950 – भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
1952 - पोट्टि श्रीरामुलु - गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी।
1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।
1985 - शिवसागर रामगुलाम - मॉरिशस के गवर्नर थे।
2000 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक।
2013 - सन्दीप आचार्य एक भारतीय गायक।


2020 - अफ़ग़ानिस्तान में काबुल के डिप्‍टी गवर्नर महबूबुल्‍लाह मोहेबी का एक कार बम धमाके में निधन हुआ।
2021 - कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (भारतीय वायु सेना में चालक) का निधन हुआ।
2022 - कनाडाई गायिकाशर्ली आइकहार्ड (67) का निधन हुआ।
2022 - अमेरिकी ड्रमर डिनो डेनेली (78) का निधन हुआ।
2023 - वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री के पी विश्वनाथन (83) का निधन हुआ।
2024 - विश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन (73) का निधन हुआ (14 दिसंबर का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।

15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 भगवान श्री पार्श्वनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी , नाकोड़ा मेला)।
🌟 भगवान श्री चन्द्रप्रभु जन्म - तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी)।
🌟 श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ जयन्ती।
🌟 श्री रघुनाथ केशव खादिलकर जयन्ती।
🌟 लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (75वां)।
🌟 पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस।
🌟 केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (2021 से 21 मई को है , केवल संज्ञानार्थ लिखा है)।