home page

22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 | 
Important events, people born, important occasions and festivals of 22 December

 mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 22  दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।


22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

146 ईसापूर्व – कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।
1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1843 - रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 - देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी। 
1882 - थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

 


1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1940 - मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1956 – ब्रिटेन और फ़्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
1957 - ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1966 - जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

 

WhatsApp Group Join Now


1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1989 - रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
1989 – चाड ने संविधान अपनाया।
2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
2005 - अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 60/209 प्रस्ताव पारित किया । जो प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर कोमनाया जाता है।
2005- ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।


2010 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2019 - आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा का नाम बदल कर इको करने का फैसला किया।
2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव (IISF 2020 ) का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन किया।
2020 - पाकिस्तान में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हुई।
2021 - जयपुर में राजपूत समाज के लोग सबसे बड़े सगंठन श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 साल पूरे होने के जश्न पर एकत्रित हुए।


2022 - दक्षिण भारत की कडू कुरुबा आदिवासियों को आरक्षण , संसद में ST में शामिल करने का विधेयक पास हुआ।
2023 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर गाजा के लिए अत्यंत आवश्यक सहायता की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए 13-0 से मतदान हुआ, जिसमें रूस और अमेरिका ने भाग नहीं लिया।
2023 - हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन का आयोजन (19 - 22 दिसंबर 2023), थाईलैंड, बैंकॉक में हुआ।
2024 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुवैत के सर्वोच्च सम्मान, 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट' से नवाजे गए।
 
22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति👉

1666 - गुरु गोविंद सिंह - सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु (5 जनवरी 1666 का वर्णन अधिक मिलता है)।
1853 – रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का जन्म हुआ।
1866 - मौलाना मज़हरुल हक़ - स्वतंत्रता सेनानी थे।
1887 - श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
1948 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।

22 दिसंबर को हुए निधन👉

1882 – रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन नामक अमरीकी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
1958 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1975 - वसन्त देसाई - भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2014 - माधवी सरदेसाई एक भारतीय अकादमिक थी, जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल जाग के संपादक थी और लेखिका भी।
2021 - केरल में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और विधायक पी टी थॉमस (71) का निधन हुआ।
2022 - स्लोवाक साइकिल-सवार एंटोन टकाक (71) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी ब्लूग्रास और कंट्री संगीतकार और गीतकार लॉरा लिंच (65) की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
2024 - अमेरिकी रसायनज्ञ, शोधकर्ता और शिक्षाविद स्टुअर्ट ए. राइस (92) का निधन हुआ।

22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री रणकपुर महोत्सव पूर्ण।
🌟 उर्स मेला प्रारंभ (अजमेर)।
🌟 राष्ट्रीय गणित दिवस (श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जयन्ती)।
🌟 सबसे छोटा दिन / शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर उत्तरी गोलार्द्ध )।