home page

15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 | 
Important events, people born, important occasions and festivals of January 15
 
 mahendra india news, new delhi

अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।


 

15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉

1559 - कार्लिस्ली के बिशप डॉ. ओगलथोरपे द्वारा वेस्टमिंस्टर एब्बे में उन्हें ताज पहनाया गया।
1754 - एम्स्टर्डम में ओररंगिस्ट नेता डेनियल राप के दफनाने पर दंगा हुआ।
1759 - लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।


1784 - एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई। 
1826 - फ्रांसीसी अखबार "फिगारो" ने पेरिस में एक साप्ताहिक अखबार के रूप में प्रकाशन शुरू किया।
1839 - एलसेल्वाडोर को केन्द्रीय अमरीकी संघ के विघटन के बाद औपचारिक रूप से स्वतंत्रता मिली।
1889 - कोका कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।
1865 - अमेरिकन सिविल वॉर-डी यूनियन आर्मी ने फेडरेशन के अंतिम बंदरगाह, फोर्ट फिशर पर कब्ज़ा कर लिया।
1931 - दक्षिणी मेक्सिको के ओक्साका राज्य में एक भूकंप से 114 घायल हुए।


1949 - के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1965 -  सोवियत रूस द्वारा किए गए भूमिगत नाभिकीय परीक्षण से कजाखस्तान की चागन झील का निर्माण हुआ।
1965 - भारतीय खाद्य निगम की स्थापना हुई।
1967 - सिसिली में एक भूकंप ने 380 लोग मरे और करीब 1,000 लोग घायल हो गए।
1975 - पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1986 - थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।
1988 - भारत के विकेट कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया।

WhatsApp Group Join Now


1992 - बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।
1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1999 - 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने।
1999 - पाकिस्तान में सभी प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित किया।
2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।
2007 - सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।


2008 - खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये ज़रूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।
2009 - फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।
2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।
2011 - ऑस्ट्रेलिया में भारी बाढ़ के कारण ग्रामीण विक्टोरिया में 13,000 डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई।
2013 - सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत हुई तथा 150 लोग घायल हुए।
2016 - पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हुई तथा 56 लोग घायल हुए।
2019 - दूरदर्शन के चैनल-''डी डी साइंस'' और 'इंटरनैट आधारित चैनल ''इंडिया साइंस'' शुरू।


2019 - 40 डिग्री तापमान में हिसार से अनीता कुंडू ने रचा कीर्तिमान , अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी की फतह।
2019 - फरीदाबाद की दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा ने बनाया विश्व रिकार्ड, अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराने वाली पहली दिव्यांग महिला बनी।
2019 - चीनी वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि उन्होंने चन्द्रमा पर गए चांग 4 लैंडर के बोर्ड पर एक कपास बीज अंकुरित किया।
2019 - विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक दुनिया के महासागरों में प्लास्टिक मछलियों से अधिक हो जायेगी।
2020 - विश्व आर्थिक फोरम ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2020 जारी की।
2020 - रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने त्याग पत्र दिया।
2020 - भारतीय डाक विभाग ने महान फुटबालर चुन्नी गोस्वामी के नाम पर डाक टिकट जारी किया।


 2020 - आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।
2021 - केंद्रीय रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने बीईएमएल के बैंगलोर कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत की पहली 'चालक रहित मेट्रो कार का अनावरण किया।
2021 - भारत - नेपाल संयुक्‍त आयोग की छठी बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित हुई जिसमें संपर्क, अर्थव्‍यवस्‍था और सुरक्षा मुद्दों सहित सहयोग के अन्‍य क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया।
2021 - कर्नाटक के धारवाड़ जिले में इटिगट्टी गांव के पास सड़क दुर्घटना में 9 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हुई।


2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि देश में हर साल 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय स्टार्ट - अप दिवस' मनाया जाएगा।
2022 - पुणे में चलती बस में ड्राइवर को मिर्गी आने से यात्रा कर रही योगिता सातव ने स्टेयरिंग थाम बस को खाई में गिरने से रोककर 24 की जान बचाई।
2022 - उत्तर कोरिया ने रेल से छोडे जाने वाले प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।
2023 - नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हुई।
2023 - भारत ने श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय मैच में 317 रनों से हराकर वनडे क्रिकेट की इतिहास में  सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया।
2023 - केरल का कोल्लम जिला भारत का पहला संविधान सक्षर जिला बना।
2023 - भारत का सबसे बङा त्यौहार सारंग - 2023 IIT मद्रास में  सम्पन्न हुआ।


2023 - इतिहास में पहली बार आर्मी डे दिल्ली के बाहर बेंगलुरु आयोजित हुआ।
2023 -  अमेरिका की 28 वर्षीय आर बोनी गेब्रि‍इल ने मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अपने नाम किया।
2024 - डोनाल्ड ट्रम्प ने आयोवा के कॉकस में भारी जीत हासिल की - जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में पहला मतदान था।
2024 - जमैका के कवि जेसन एलन-पैसेंट ने अपने संग्रह "सेल्फ-पोर्ट्रेट ऐज़ ओथेलो" के लिए टीएस एलियट पुरस्कार जीता।
2024 - इजरायल ने पूरे गाजा पर की बमबारी में 12 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई।
2024 - वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने नौसेना संचालन महानिदेशक (डीजीएनओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2025 - PM मोदी ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में दो युद्धपोतों और एक पनडुब्बी का जलावतरण किया (ये तीनों मेड इन इंडिया)।

15 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉

1795 - ड्रामा लेखन में बड़ी दक्षता प्राप्त रूसी लेखक व राजनेता लेग्ज़न्डर गिरीबायोदेफ़ का जन्म हुआ।
1856 - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का जन्म हुआ।


1899 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर का जन्म हुआ।
1918 -  गोमांतक दल के बहुत उग्र क्रांतिकारी यशवंत अग्रवाडेकर का जन्म हुआ।
1921 -  राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबासाहेब भोसले 
1926 - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी खाशाबा जाधव का जन्म हुआ। जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक (स्वतंत्र भारत का पहला )जीता था।


1938 - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर चुनी गोस्वामी का जन्म हुआ। 
1946 -  उड़िया भाषा के प्रसिद्ध निबंधकार, कवि और स्तम्भकार हरप्रसाद दास का जन्म हुआ।
1947 - सिक्किम के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू का जन्म हुआ।
1956 -  राजनीतिज्ञा , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश मायावती नैना कुमारी का जन्म हुआ।
1961- पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता सरदूल सिकंदर का जन्म हुआ।
1967 -  अभिनेत्री भानुप्रिया का जन्म हुआ। (1966 का भी वर्णन)।
1982 - अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म हुआ।

15 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉

1854 - जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री जार्ज साइमन ओहम का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1990 - भारतीय लेखक और राजनीतिज्ञ रंगनाथ रामचंद्र दिवाकर का निधन हुआ। 
1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ।
2004 - 16वीं लोकसभा में सांसद मोहम्मद सलीम का निधन हुआ।
2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन हुआ।
2012 - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन हुआ।
2014 -  मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्त्ता नामदेव लक्ष्मण ढसाल का निधन हुआ


2022 - हरियाणा की सबसे उम्रदराज महिला शरीफन देवी (115) का जींद के गांव बराह कलां निधन हुआ।
2023 - अरबी फुटबॉल खिलाड़ी शाये अल-नफीसा (60) का निधन हुआ।
2024 - यूनानी कोच और फुटबॉलर जॉर्जियोस डेरिवास (97) का निधन हुआ।
2024 - अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज ग्रिफा (88) का निधन हुआ।
2024 - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन (65) का इलाज के दौरान निधन हुआ।
2024 - मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय (77) का निधन हुआ।

15 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉

🌟 श्री गगनगिरी महाराज पुण्य तिथि (माघ कृष्ण द्वादशी)।
🌟 मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी )।
🌟 श्री तिरुवल्लुवर दिवस 2026 (तमिलनाडु)।

 


🌟 कुमारी मायावती नैना जन्म दिवस।
🌟 श्री गुलजारी लाल नन्दा स्मृति दिवस।
🌟 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) स्थापना दिवस (151वां)।
🌟 केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) का ग्यारहवां वार्षिक दिवस।
🌟 भारतीय थल सेना दिवस (78वां)।