home page

14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 | 
Important events, people born on December 13, important occasions and festivals
 mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।


14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1287 – उत्तर पश्चिमी नीदरलैंड में सेंट लूसिया की बाढ़ के दौरान 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
1702 - जॉन चर्चिल को मार्लबोरो का राजा बनाया गया।
1708 - प्रॉसपर जॉयोट का 'इलेक्ट्रा' का पेरिस में प्रीमियर शुरू किया गया।
1782 - चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना को ब्रिटिशों द्वारा खाली किया गया।

 


1819 – अलाबामा अमेरिका का 22वां राज्य बना। 
1896 - ग्लासगो सबवे तीसरा सबसे पुराना भूमिगत मेट्रो दुनिया खोला गया।
1901 – महात्मा गांधी पोरबंदर के रास्ते राजकोट तक पहुँचे।
1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
1911 – नॉर्वे के खोजकर्ता रोअल्ड एमन्डसन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।

 


1921 - एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स' की उपाधि से विभूषित किया।
1927 – इराक को ब्रिटेन से आजादी मिली। हालांकि ब्रिटिस सेना वहां बनी रही।
1944 – अमेरिकी संसद ने देश की सेना में जनरल का पद सृजित करने की मंजूरी दी।
1946 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने न्यूयॉर्क में मुख्यालय बनाने के पक्ष में मतदान किया।
1960 – आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की स्थापना की गई।

 

WhatsApp Group Join Now


1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995 – बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997 - ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 - 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2002 - पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

 


2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।
2007 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ हुई।
2008 - भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।
2019 - दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका के डेनमान ग्लेशियर में दुनिया की सबसे गहरी जगह  खोजी गयी।
2019 - सूडान के पूर्व राष्‍ट्रपति उमर अल बशीर को धनशोधन और भ्रष्‍टाचार मामले में खारतुम की एक अदालत ने दो वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई।

 


2020 - मेसर्स गार्डेन रिज शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता में बना प्रोजेक्ट 17ए के तीन जहाजों में एक हिमगिरि लॉन्च किया गया।
2021 - भारतीय मूल की लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल (Chanel) ने लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) नियुक्त किया।
2021 - यूएई ने एक जनवरी से साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह करने की घोषणा की। साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह होने के बाद यूएई दुनिया का ऐसा पहला देश बन जाएगा।

 


2023 - पुणे के एस.पी. कॉलेज में कुल तीन हजार 66 अभिभावकों ने अपने बच्‍चों को कहानियां पढकर सुनाई और एक नया विश्‍व रिकॉर्ड स्‍थापित किया।
2023 - भारतीय नौसेना के पोत तारमुगली की नियुक्ति की।
2024 - संभल में 1000 साल पुराना मन्दिर जो 46 साल से बंद था , को खोला गया, कुआं भी निकला; इसी इलाके में हिंसा हुई थी।

14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1546 – डेनमार्क के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और गणितज्ञ टैको ब्राहे (tycho brahe) का जन्म हुआ।
1864 - जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1910 - उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।
1918 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
1922 – निकोले बासोव, नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी(कन्फर्म नहीं)।
1924 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ।
1931 - जॉन एलिया उर्दू के एक महान शायर।
1934 -श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1


1946 - संजय गाँधी - भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।
1953 - विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी व कोमेन्ट्रेटर।
1980 - जूही परमार - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1984 - दिव्यांका त्रिपाठी दहिया - एक टेलीविज़न उद्योग में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री।
2000 - दीक्षा डागर - एक भारतीय पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं, जो बधिर भी हैं।

14 दिसंबर को हुए निधन👉

1799 - अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1966 - शैलेन्द्र- गीतकार 
1971 - फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2018 - तुलसी रामसे - हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता - निर्देशक थे।

 


2020 - हिंद केसरी पहलवान श्रीपति खांचनाले (86) का निधन हुआ।
2021 - जमैकन बासिस्ट फ़िल चेन (75) का निधन हुआ।
2022 - जर्मन कवि वूल्फ़ कर्स्टन (88) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज मैकगिनिस (73) का निधन हुआ।
2024 - विश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन (73) का निधन हुआ (15 दिसंबर का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
 
14 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि (पौष कृष्ण दशमी)।
🌟 श्री संजय गांधी जयन्ती।
🌟 श्री रणवीर राजकपूर जयन्ती।
🌟 फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र सम्मानित) बलिदान दिवस।
🌟 राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय वानर दिवस।