14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।
14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1681 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1732 - उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया।
1794 - फ्रैंकलिन लिटररी सोसाइटी की पहली रिकॉर्डिंग बैठक कैनसबर्ग अकादमी (आधुनिक वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) में आयोजित की गई।
1834 - विलियम थॉमसन ने 10 वर्ष और 4 महीने के बाद ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रवेश किया।
1883 - चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की।
1896 – नियाग्रा फाल पर विद्युत उर्जा केंद्र की स्थापना की गई।
1904 – किंग सी जिलेट न जिलेट रेजर ब्लेड का पेटेंट कराया।
1908 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।
1910 – अमेरिका के नोरफ्लोक से हवाई जहाज ने समुद्र पोत से उड़ान भरी।
1918 – चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।
1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।
1936 – डॉन ब्रैडमैन ने 21000 दर्शकों के सामने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका बनाम विक्टोरिया के मैच में 192 रन बनाये।
1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।
1957 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।
1960 – चेक गणराज्य में दो रेलों की टक्कर में 110 लोग मारे गए।
1973 - ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
1984 – नासा ने नाटो 3डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
1999 - संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।
2007 - डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008 - मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा।
2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।
2019 - फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने आर्सिन वेंगर को दुनिया में फुटबॉल के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम ग्लोबल फुटबॉल डेवलपमेंट का अध्यक्ष नियुक्त किया।
2020 - विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 15वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
2021 - ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टी 20 विश्व कप ट्रॉफी जीता, खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।
2022 - भारत और फिनलैंड की कई क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को नए स्तर पर ले जाने पर सहमति हुई।
2022 - मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से 12 से अधिक मजदूरों की मौत हुई।
2023 - जोसेफ बोकाई ने लाइबेरिया के इतिहास में सबसे करीबी रनऑफ में मौजूदा राष्ट्रपति जॉर्ज वीह को सिर्फ 1% से हराया।
2024 - भारतीय नौसेना के पहले बेड़ा समर्थित जहाज का हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में शिलान्यास हुआ।
2024 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने मार्गदर्शित पिनाका शस्त्र प्रणाली का परीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
जन्मे व्यक्ति 14 नवंबर को 👉
1889 - पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1919 - बलबीर सिंह 'रंग'- भारतीय कवि ।
1922 - बुतरस घाली - संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
1926 - पीलू मोदी - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
1942 - इंदिरा गोस्वामी - असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं। ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।
1946 - पुखराज बाफना बच्चों के चिकित्सक और किशोर स्वास्थ्य सलाहकार।
1948 - सिन्धुताई सपकाल अनाथ बच्चों के लिए कार्य करनेवाली भारत की एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
1971 – ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ।
1992 - अमिया कुमार मलिक - भारतीय धावक , ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी।
1993 - विकास ठाकुर एक भारतीय भारोत्तोलक और भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट अधिकारी।
14 नवंबर को हुए निधन👉
1716 – वेल्हम लाएबनिटज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1967 – भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान सी.के. नायडू का निधन हुआ।
1977 - भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।
2008 - पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।
2010 - लक्ष्मीचंद जैन - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
2011 - शरद कुमार दीक्षित - भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।
2013 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
2019 - महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह का 73 वर्ष की आयु में पटना में निधन हुआ।
2020 - हरियाणा की पहली महिला सांसद व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का कोरोना से 92 साल की उम्र में निधन (रात 10:45 पर) हुआ।
2021 - सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान व महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार (पद्म भूषण, ज्ञानपीठ, पद्म श्री पुरस्का…
