MAT सितंबर 2026 परीक्षा की तारीखें घोषित, रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल देखें
mahendra india news, new delhi
एमएटी परीक्षा यानि मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज हैं, दरअसल, मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है, बता दें कि सितंबर 2026 एग्जाम साइकल के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन चालू हो चुकी है, इसके लिए आप आधिकारिक जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट सितंबर 2026 परीक्षा में उम्मीदवार अपनी सुविधा के हिसाब से शामिल हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करने के दौरान खुद तय कर सकते हैं कि वो किस मोड में परीक्षा देना चाहते हैं. हर साल चार बार MAT परीक्षा आयोजित की जाती है और में उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफल होने के कई मौके दिए जाते हैं.ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा 13 सितंबर 2026 को पीबीटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जबकि, एमएटी सितंबर सीबीटी एग्जाम की तारीख 20 सितंबर 2026 है,
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट पीबीटी मोड परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी जिसके लिए एग्जाम हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा. जबकि, MAT सितंबर CBT मोड परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होगी और उसके लिए 17 सिंतबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
