home page

एमडीयू सीडीओई ने जनवरी–फरवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश सूचना की जारी, इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

 | 
एमडीयू
Mahendra india news, new delhi

रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र जनवरी-फरवरी 2026 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रवेश सूचना जारी कर दी है। प्रवेश के लिए बिना विलम्ब शुल्क के 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सीडीओई निदेशक प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि इंटरमीडिएट विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2026 में सीडीओई के पाठ्यक्रमों- बीए द्वितीय वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) तथा तृतीय वर्ष (पांचवें व छठे सेमेस्टर), बी.कॉम द्वितीय वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) तथा तृतीय वर्ष (पांचवें व छठे सेमेस्टर), एमए-अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, पत्रकारिता एवं जनसंचार द्वितीय वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर), एम.लिब द्वितीय वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर), एम.कॉम द्वितीय वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर),

एमएससी गणित द्वितीय वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर), ऑनलाइन मोड पाठ्यक्रमों- एमएससी गणित तथा एम.कॉम के द्वितीय वर्ष (तीसरे व चौथे सेमेस्टर) में एडमिशन के लिए 28 फरवरी 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तदुपरांत 10 मार्च तक एक हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ, 20 मार्च तक दो हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ तथा 31 मार्च 2024 तक तीन हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन एडमिशन तथा प्रास्पेक्ट्स संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now