सिरसा में आधुनिक शिक्षा का नया केंद्र बन रहा पाथ पायनियर करियर इंस्टीट्यूट
mahendra india news, new delhi
शिक्षा किसी भी राष्ट्र की प्रगति और सशक्त भविष्य की सबसे मजबूत नींव होती है। बदलते दौर में किसी देश की वास्तविक ताकत उसकी शिक्षित, प्रतिभावान और संस्कारवान युवा पीढ़ी से तय होती है। इसी सोच के साथ सिरसा में पाथ पायनियर करियर इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्थान के निदेशक लीलाधर बैनीवाल ने बताया कि पाथ पायनियर करियर इंस्टीट्यूट का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर एक सभ्य एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
संस्थान में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नीट, आईआईटी एवं जेईई सहित विभिन्न आधुनिक शैक्षिक पाठ्यक्रमों की तैयारी करवाई जा रही है। बैनीवाल ने कहा कि आज विद्यार्थियों और अभिभावकों में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जागरूकता बढ़ी है। ऐसे में उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता न पड़े, इसी उद्देश्य से सिरसा में ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
18 अक्टूबर को होगा मेगा स्कॉलरशिप एग्जाम:
पाथ पायनियर करियर इंस्टीट्यूट की ओर से 18 अक्टूबर को तीन चरणों में मेगा स्कॉलरशिप एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इसमें कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से फीस में छूट सहित विभिन्न प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान रहेगा। निदेशक लीलाधर बैनीवाल ने बताया कि परीक्षा एवं संस्थान से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी अथवा उनके अभिभावक बस अड्डे के समीप स्थित पाथ पायनियर करियर इंस्टीट्यूट में पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं।
सीकर और कोटा जैसी तैयारी अब सिरसा में:
निदेशक बैनीवाल ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही हैं। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को सीकर और कोटा जैसे शहरों में जाने की जो परंपरा रही है, उसी स्तर की तैयारी का वातावरण सिरसा में उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से संस्थान में नियमित ईश्वरीय प्रार्थना को भी महत्व दिया गया है।
मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए प्रतिबद्ध:
लीलाधर बैनीवाल ने बताया कि संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए भी प्रयासरत है। वर्तमान में भी करीब तीन मेधावी विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होनी चाहिए और योग्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलना जरूरी है।
विद्यार्थियों के लिए विशेष लाइब्रेरी की सुविधा:
विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शांत एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संस्थान में विशेष लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यहां विद्यार्थी कक्षा में पढ़ाए गए विषयों का अभ्यास करने के साथ-साथ अध्ययन सामग्री को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। लाइब्रेरी की सुविधा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अपनी शैक्षणिक तैयारी को मजबूत करने में सहयोग प्रदान कर रही है।
लक्षित शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर जोर:
निदेशक लीलाधर बैनीवाल ने कहा कि संस्थान प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को उनकी निर्धारित शैक्षणिक दिशा के प्रति एकाग्र करना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक एवं शिक्षा का अधिकतम ज्ञान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में देश और समाज के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। पाथ पायनियर करियर इंस्टीट्यूट का उद्देश्य है कि सिरसा और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और बेहतर अध्ययन वातावरण अपने ही शहर में उपलब्ध हो सके।
