हरियाणा प्रदेश में पुलिस में नवंबर में निकलेगी चार हजार कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, इस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगी छूट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा मेें पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। प्रदेश में 5500 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाए नवंबर में आने वाली 4000 हजार पुलिस सिपाही की भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। हरियाणा प्रदेश की सरकार ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी डीजीपी अजय सिंघल ने दी।
आपको बता दें कि शनिवार को सीएम के थाना प्रभारियों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी ने शुक्रवार को मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी में पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने मीडियो से बात करते हुए डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि पुलिस में भर्तियां लगातार जारी हैं।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष 5500 पदों में 1600 महिलाएं शामिल थीं। अब कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 5500 पदों पर भर्ती चल रही है। इसके बाद नवंबर 2026 में करीबन 4000 और कर्मचारियों की भर्ती करेंगे। इसमें 20 फीसद आरक्षण अग्निवीरों के लिए रखा गया है।
