home page

12वीं पास के लिए 700+ पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

 | 
Recruitment for 700+ posts for 12th pass, apply by this day
mahendra india news, new delhi

12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एसएससी की तैयारी कर रहे हैं लेकिन तलाश स्टेनोग्राफर की नौकरी की है तो एक अच्छा अवसर है. दरअसल, स्टेनोग्राफर के 700 से अधिक पदों पर नौकरी निकली हुई है और उसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है. 


इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बाहरवीं कक्षा पास होना जरूरी है। स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के लिए हिंदी में 45 मिनट और इंग्लिश में 40 मिनट ट्रांसक्रिप्शन चाहिए, स्टेनोग्राफर ग्रुप डी के लिए हिंदी में 65 मिनट और अंग्रेजी में 50 मिनट ट्रांसक्रिप्शन चाहिए.

ये हैं आयु सीमा
इसी के साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए 18 वर्ष से 30 वर्ष तक आयु वाले और ग्रेड डी के लिए 18 वर्ष से 27 वर्ष आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आराक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एसएससी स्टेनोग्राफर की आवेदन फीस 100 रुपये है. जबकि, पीडब्ल्यूबीडी, एसटी, एससी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

 कैसे करें आवेदन?
इसके लिए युवा सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in  पर जाएं.
होमपेज पर ऊपर की तरफ राइट साइड लॉगिन या रजिस्टर शो करेगा
पहले से आईडी न बनी हो तो रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपनाएं
लॉगिन करने के बाद नीचे की ओर एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन पत्र दिखेगा
उस पर क्लिक करने का बाद फॉर्म ओपन हो जाएगा और सभी डिटेल्स दर्ज करें।

WhatsApp Group Join Now

सिग्नेचर और पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा मांगे जा रहे दस्तावेज को सब्मिट कर दें।

इसके बाद आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
अंत में आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें।