CDLU SIRSA में एलएल.एम. की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया का पुनर्निर्धारित कार्यक्रम जारी
Rescheduled admission schedule released for vacant LL.M. seats at CDLU Sirsa
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएल.एम. की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया का पुनर्निर्धारित कार्यक्रम जारी किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विधि विभाग में श्रम कानून में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा संस्कृत विभाग में ज्योतिष एवं कर्मकांड में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने इन प्रवेश कार्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ रोहतास ने बताया कि एलएल.एम. दो वर्षीय कार्यक्रम के लिए केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने पहले ही आवेदन किया है और प्रवेश परीक्षा में भाग लिया है। नए अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का अवसर नहीं होगा। प्रथम मेरिट सूची 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक तथा दूसरी मेरिट सूची 14 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी। प्रथम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर तथा दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 15 अक्टूबर 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
इसी क्रम में विधि विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से श्रम कानून में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजी डिप्लोमा इन लेबर लॉज) शुरू किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। संस्कृत विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ज्योतिष एवं कर्मकांड में एक वर्षीय डिप्लोमा (दो सेमेस्टर) में प्रवेश के लिए भी कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया गया है। इस डिप्लोमा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे संबंधित पाठ्यक्रमों की पात्रता शर्तों, प्रवेश प्रक्रिया और निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।
