हरियाणा के सिरसा में संस्कृत सिखाने के लिए संस्कृत भारती चलाएगी नि:शुल्क कक्षाएं: द्रौण प्रसाद कोइराला

 | 
Sanskrit Bharati will run free classes to teach Sanskrit in Sirsa, Haryana: Dron Prasad Koirala
mahendra india news, new delhi

हरियाणा सिरसा में स़स्कृत का ज्ञान देने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। संस्कृत भारती पिछले 45 वर्षों से संस्कृत भाषा को सरल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से सिखाने का कार्य कर रही है। संस्कृत भारती भारत के साथ-साथ विश्व के 40 प्रतिष्ठित देशों में भी कार्य कर रही है। संस्कृत भारती का मुख्य कार्यक्रम संभाषण शिविर है। इस वर्ष सिरसा में भी संस्कृत भारती ने संभाषण शिविर चलाने का एक बड़ा अभियान तय किया है। 

इस अभियान की जानकारी देते हुए संस्कृत भारती सिरसा जिला के अध्यक्ष द्रौण प्रसाद कोइराला ने बताया कि इस समय लगभग सभी विद्यालयों में परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं और अगला सत्र शुरू होने में अभी समय है। इसी अंतराल में संस्कृत भारती 20 मार्च से 28 मार्च तक जिले में लगभग 31 स्थानों पर संस्कृत संभाषण की कक्षाएं चलाएगी। यह कक्षाएं पूर्णत: नि:शुल्क रहेंगी। जिनका समय शाम को 4 से 6 बजे तक रहेगा। इन कक्षाओं में किसी भी आयु वर्ग का कोई व्यक्ति बालक, वृद्ध, महिला और किसी भी कार्य से जुड़ा हुआ व्यक्ति भाग ले सकता है। शिविर में गीत, श्लोक, वाक्य अ यास, प्रत्यक्ष पद्धति, रोचक तरीके और खेल-खेल में देववाणी संस्कृत भाषा को सिखाया जाएगा।
सभी संभाषण शिविरों का सामूहिक समापन हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 29 मार्च शाम 4 से 6 बजे तक नगर के किसी एक स्थान पर विशाल कार्यक्रम होगा जिसमें संस्कृत के अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 इस कार्यक्रम में संस्कृत भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री और शिक्षा जगत् के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति भाग लेंगे। सिरसा जनपद के सभी संस्कृत शिक्षक भी इसमें भाग लेंगे और सभी विद्यालयों में संस्कृत विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। जिन स्थानों पर यह स भाषण कक्षाएं चलेंगी, उनमें मु य रूप से प्रेरणा स्कूल, मिनर्वा स्कूल, डीएवी पुलिस लाइन, श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल, सागरमणि स्कूल, अनुपम स्कूल, संस्कृत विभाग, सीडीएलयू, जेजी कॉलेज ऑफ  एजूकेशन इत्यादि स्थान स िमलित हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub