सिरसा में 18 अक्टूबर को होगा 26वां छात्रवृत्ति वितरण समारोह, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
श्री विश्वकर्मा शिक्षा न्यास (पंजीकृत), सिरसा की ओर से 26वां छात्रवृत्ति वितरण समारोह 18 अक्टूबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन प्रात: 10 बजे सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, परशुराम चौक, सिरसा में होगा। ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हेमलता जांगिड़, एमडी पैथोलॉजी, एम्स नई दिल्ली एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, हिस्टोपैथोलॉजी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ शिरकत करेंगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वनीता सुथार, एमडीएस एवं प्रोफेसर, पीरियोडॉन्टिक्स, जेसीडी डेंटल कॉलेज सिरसा उपस्थित रहेंगी। न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश सुथार (रामगढ़) ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। न्यास की ओर से सभी से समारोह में शामिल होकर इस पुनीत कार्य की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया गया।
