home page

इग्नू अध्य्यन केंद्र 1085 के स्टाफ सदस्यों ने महाविद्यालय में दाखिले लिए किया प्रेरित

 | 
Staff members of IGNOU Study Centre 1085 motivated students for admission in the college

mahendra india news, new delhi
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के कार्यालय से प्राप्त मेल के आदेशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शत्रुजीत सिंह के संरक्षण व क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल व उपनिदेशक डॉ अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र जनवरी 2026 में दाखिले होने शुरू हो चुके हैं | इग्नू अध्यन केंद्र 1085 राजकीय महिला महाविद्यालय. सिरसा के स्टाफ सदस्यों ने इग्नू एग्जाम सेंटर 1085 में संचालित इग्नू की परीक्षाओं में जनवरी 2026 सत्र में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करने का विशेष अभियान चलाया |  

स्टाफ सदस्यों ने IGNOU के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है और समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि IGNOU के पाठ्यक्रमों में लचीलापन, किफायती शुल्क, और उद्योग की मांगों के अनुरूप सामग्री शामिल है, जो छात्रों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के अवसर प्रदान करता है।

जो छात्र छात्राएं इग्नू विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर में पढ़ाई करना चाहते हैं और जो नियमित दाखिले से वंचित रह गए थे वे अब बिना देरी के इग्नो स्टडी सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा कोड नंबर 1085 में स्नातक व स्नातकोत्तर में जनवरी 2026  सत्र के लिए प्रवेश ले सकते हैं। IGNOU अध्ययन केंद्र 1085 सिरसा में डी एन एच ई, डी ई सी ई , बीकॉम , बीए, एम् ए इतिहास व एम ए हिंदी , पीजीडीडीआरआरएम्  कोर्स संचालित हैं |  

WhatsApp Group Join Now

               
इग्नू स्टडी सेंटर 1085 के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतपाल ने  ने बताया कि जो आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते है वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट  https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करके एडमिशन ले सकते हैं |
इग्नू स्टडी सेंटर 1085 के असिस्टेंट ललित कुमार  ने  ने बताया जो विद्यार्थी इग्नू के किसी भी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं उनको दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन उपरांत एबीसी आई डी बनाकर DEB(Distance Education Bureau) ID बनाना अनिवार्य हैं DEB-ID बनाने के लिए विद्यार्थी को यूजीसी की ऑफिसियल वेबसाइट https://deb.ugc.ac.in/StudentDEBID पर जाना होगा |


सभी कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी  2026 है।
एडमिशन के लिए विधार्थी के पास दसवीं और बारहवीं पास की मार्कशीट पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, और  सिग्नेचर की स्कैन कॉपी और ईमेल और मोबाइल नंबर होना चाहिए ।