home page

NTA ने UGC-नेट के 3 पेपरों के लिए दोबारा परीक्षा की घोषणा की

 | 
news

mahendra india news, new delhi
नेट परीक्षा यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन पेपर, अंग्रेजी, कामर्स और सोशियोलाजी के लिए फिर से परीक्षा कराने की रविवार को घोषणा की है। इनमें कई गलतियों की शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया।

 

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट में होगा, जबकि कामर्स का पेपर उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरी शिफ्ट में होगा। सोशियोलाजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट में होगा।

 

एनटीए ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप देने, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता तय करने और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 87 विषयों में यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून के बीच आयोजित की थी।

news