home page

इग्नू स्टडी सेंटर 1085 की टीम ने शहर की प्राइवेट लाइब्रेरियों और कैंपस में विद्यार्थियों को किया प्रेरित

 | 
The team from IGNOU Study Center 1085 motivated students at private libraries and on campus in the city

mahendra india news, new delhi

उच्च शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर (1085) द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के जुलाई 2026 सत्र में दाखिले को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के कुशल संरक्षण तथा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्मपाल व निदेशक डॉ. अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से डिग्री और रोजगारपरक डिप्लोमा प्राप्त करने के प्रति प्रोत्साहित करना है।

लाइब्रेरियों और कैंपस में जाकर किया सीधा संवाद

इस अभियान के तहत इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 सिरसा के स्टाफ ने न केवल महाविद्यालय प्रांगण में बल्कि सिरसा शहर में स्थित विभिन्न प्राइवेट लाइब्रेरियों में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इग्नू स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतपाल और असिस्टेंट ललित कुमार ने विद्यार्थियों के बीच जाकर उन्हें बताया कि वे अपनी वर्तमान पढ़ाई, नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ इग्नू से मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा कैसे हासिल कर सकते हैं।

अध्ययन केंद्र 1085 पर उपलब्ध हैं रोजगारपरक कोर्स  :

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा स्थित केंद्र में कला, वाणिज्य और कौशल विकास से जुड़े कई बेहतरीन कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

WhatsApp Group Join Now

स्नातक कार्यक्रम: बी.कॉम (B.Com) और बी.ए. (B.A.)

स्नातकोत्तर कार्यक्रम: एम.ए. इतिहास (M.A. History) और एम.ए. हिंदी (M.A. Hindi)

डिप्लोमा कार्यक्रम: डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड हेल्थ एजुकेशन (DNHE) और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन में डिप्लोमा (DECE) - जो शिक्षण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बेहद लाभकारी हैं।

पीजी डिप्लोमा: पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट (PGDDRRM) - आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 

असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतपाल ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी है। प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम समय में होने जैसी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत इग्नू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

इस दौरान इग्नू स्टाफ (डॉ. विक्रमजीत सिंह, डॉ. सतपाल और ललित कुमार, बलजीत सिंह, ऋतू रानी, प्रोमिला रानी, सूरत सिंह ) ने विद्यार्थियों के सवालों के संतोषजनक जवाब दिए और इग्नू की अध्ययन प्रणाली व असाइनमेंट प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की। प्राइवेट लाइब्रेरियों में अध्ययनरत युवाओं ने इस पहल की भरपूर सराहना की।