home page

नीट-यूजी 2026 में इन अनावश्यक चीजों को परीक्षा केंद्रों के अंदर ले जाने की पूर्ण रुप से रहेगी मनाही रहेगी

 | 
These unnecessary items will be strictly prohibited inside the examination centres in NEET-UG 2026

Mahendra india news, new delhi
सिरसा में नीट-यूजी 2026 परीक्षा को नकल रहित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सिरसा जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जाएगी । अनावश्यक चीजों को परीक्षा केंद्रों के अंदर ले जाने की पूर्ण रुप से मनाही रहेगी । 


परीक्षा केन्द्र में कोई भी स्टेशनरी जैसे पाठ्य सामग्री,कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, केलकूलेटर, लेखनी, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राईव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रिक पेन या स्केनर आदि।
कोई भी कम्यूनिकेशन डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्ल्यू टूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हैल्थ बैंड।
पर्स, धूप का चश्मा, बेला, हेयर पिन, हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि।
कोई भी गहने जैसे अंगूठी,कड़ा,कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, वस्त्र सज्जा पुष्प या पिन आदि ।
कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, खाद्य वस्तु, मेटेलिक आइटम, पानी की बोतल आदि ।