home page

हरियाणा प्रदेश में ग्रुप -डी भर्ती में अभी तक इतने अभ्यर्थियों ने पंजीकरण, देखे कर हो जाएंगे हैरान

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा ग्रुप डी के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इस पंजीकरण को लेकर आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर उन्होंने बताया है कि समान पात्रता परीक्षा (ग्रुप-डी) के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


उन्होंने लिखा है कि ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन में अभी तक 15 लाख 40 हजार 100 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 13 लाख 73 हजार 200 अभ्यर्थी अपने आवेदन अंतिम रूप से जमा भी कर चुके हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि समान पात्रता परीक्षा (ग्रुप-डी) के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपना आवेदन स्वयं भरें और अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और केवल आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

WhatsApp Group Join Now

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग हर कदम पर अभ्यर्थियों के साथ खड़ा है और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।