home page

वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला

पेड़ की लकड़ी काटने की सूचना पर पहुंचे थे कर्मचारी 
 | 
news

mahendra india news, sirsa

वन विभाग के दो कर्मचारियों पर हमला कर घायल कर दिया। पेड़ की लकड़ी काटने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे कर्मचारी पहुंचे थे। घायल दोनों कर्मियों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

घायल कर्मी सोमवीर व विनोद कुमार ने बताया कि झोरडऩाली के नजदीक पेड़ की लकड़ी काटने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करने पहुंचे तो मौजूद दो लोगों ने काफी संख्या में लोगों को बुला लिया और हमला कर दिया। इसके बाद भाग कर जान बचाई। 


बाइक भी छीन ली 
घायल कर्मचारियों ने बताया कि यहां तक गाली-गलौज की गई और जानलेवा हमला किया गया। यहां तक कि हमारी मोटरसाईकिल भी छीन ली। इसके बाद उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे वन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए है।