home page

ग्रीन बेल्ट SIRSA में पुलिस को देखकर घबराया युवक, तलाशी में मिला 1 किलो 210 ग्राम गांजा

 | 
NEWS

 MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत शहर थाना सिरसा पुलिस ने ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से एक युवक को 1 किलो 210 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बनाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शहर थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीमें लगातार गश्त और चेकिंग कर रही हैं।

इसी दौरान शहर थाना की टीम ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को सामने से एक युवक हाथ में पॉलिथीन लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक घबरा गया और वापस मुड़कर जाने का प्रयास करने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान सन्नी उर्फ बुल्ली पुत्र शशी, निवासी लख्खी तालाब मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई।

नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में पॉलिथीन की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलो 210 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now