home page

दड़बा कलां में युवक के पास मिला 315 बोर का अवैध पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस, पुलिस ने किया युवक काबू

 | 
An illegal .315 bore pistol and three live cartridges were found in the possession of a young man in Dadba Kalan; the police have apprehended him

mahendra india news, new delhi

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 315 बोर का अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस सहित बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ नानू पुत्र फकीर चंद निवासी गांव दड़बा कलाम, जिला सिरसा के रूप में हुई है। एटीं नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त व चैंकिग के दौरान गांव दड़बा कलां में मौजूद थी । 


इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जैसे ही युवक की नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह घबरा गया और अचानक वापस मुडक़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस सहित बरामद हुआ। 


एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। आरोपी को आगामी पूछताछ व कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नाथूसरी चौपटा के हवाले किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लेकर आए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

WhatsApp Group Join Now