home page

निजी स्कूल संचालक रविंद्र गोदारा आत्महत्या मामले में एक और गिरफ्तार

वर्ष 2021 में चर्चित आत्महत्या मामले में एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार 

 | 
news

mahendra india news, sirsa

सिरसा जिले के गांव नाथूसरी चौपटा के एक निजी स्कूल संचालक रविन्द्र गोदारा आत्महत्या मामले में आरोपी यश भाम्भू को राजस्थान एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया। जिसको भादरा के न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय ने आरोपी यश भाम्भू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गौरतलब है कि 2021 में चर्चित चौपटा के निजी स्कूल संचालक रविंद्र गोदारा की आत्महत्या मामला में तीन आरोपी पहले पेश हो चुके हैं। 

आरोपी यूट्यूबर यश भाम्भू से एसओजी की टीम पुछताछ कर रही है। बता दें कि इससे पहले इसी मामले में लिप्त मुख्य आरोपी यूट्यूबर हनुमान पुनियांं को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में तीन आरोपी पहले पेश हो चुके हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी ओमप्रकाश पिलानिया व्रत रतनगढ़ चुरू इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की

नाथूसरी चौपटा स्थित दयानंद स्कूल के संचालक ने राजस्थान की नहर में छलांग लगाकर 2021 में आत्महत्या की। भादरा क्षेत्र के गांव झांसल-भेरो के बीच स्थित सिद्धमुख ब्रांच के पास निकलने वाली रासलाना वितरिका माइनर के नजदीक उनकी होंडा सिटी कार खड़ी मिली थी। इसके बाद भिरानी हेड के पास शव मिला था। भिरानी पुलिस ने कार से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने यूट्यूबर व दो अन्य को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। वहीं एक वीडियो सामने आई है, जिस खुदकुशी करने से पहले स्कूल संचालक ने अपने यू ट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था।

WhatsApp Group Join Now


वायरल वीडियो में ये कहा था रविंद्र ने 
निजी स्कूल के संचालक रविंद्र गोदारा ने वायरल वीडियो में कहा था कि उसके स्कूल को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा गया है, जिसमें चार लोग शामिल हैं। वह ऐसा कोई काम नहीं कर रहे जो किसी से नजरें न मिला सकें। स्कूल को बदनाम करने वालों ने साजिश रची और मुझे मोहरा बनाया गया। जिस तरह से उन्हें बच्चों के सामने जलील किया गया है, यह अचानक हुआ कार्य नहीं है। इसके पीछे काफी समय से ग्रुप काम कर रहा था। एक यू ट्यूबर का सबको पता है।