home page

cyber crime: गर्मी की छुट्टियों के टूर पैकेज को लेकर की जा रही है धोखाधड़ी,साइबर अपराधी इसी को लक्ष्य बना रहे है

नामचीन होटल, रिजॉर्ट और टूरिस्ट कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी कर रहे है
 | 
file photo

mahendra india news, sirsa

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो चुकी है। इस माह हर कोई घूमने का टूर बना रहा है। इसके लिए ज्यादातर लोग घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से ट्रेन, प्लेन, होटल व अन्य बुक करते है। अब साइबर अपराधी इसी को लक्ष्य बना रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर अपराधी अलग-अलग वैकेशन पैकेज का प्रचार करते हैं। इसके बाद टूरिस्ट प्लेस के नामचीन होटल, रिजॉर्ट और टूरिस्ट कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर थाना हिसार पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर लोगोंं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। 


लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है
साइबर थाना हिसार पुलिस के मुख्य सिपाही नरेश कुमार ने बस स्टैंड पर अपने गंतव्य के लिए आने-जाने वाले लोगों को गर्मी की छुट्टियों में टूर पैकेज को लेकर होने वाली धोखाधड़ी से जागरूक करते हुए कहा कि टूर पैकेज के नाम पर ठग रहे। 
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए प्रतिदिन नए नए तरीके अपना रहे है।

साइबर अपराधी समर वैकेशन टूर पैकेज के नाम पर लोगों को अब निशाना बना रहे है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। इसके लिए अपने स्वजनों सहित कहीं गर्मी के अंदर घूमने जाने की प्लान करते हैं। इसके लिए अपने आपको जागरूक रखे। ऐसी आने वाली कॉल पर पूरा ध्यान दें। 

WhatsApp Group Join Now


फर्जी वेबसाइट को करते हैं गूगल पर रैंक 
उन्होंने लोगों को बताया कि साइबर अपराधी ठगने के लिए अपनी फर्जी वेबसाइट को इंटरनेट के सर्च इंजन पर सबसे ऊपर ले आते हैं। इसके बाद ऐसे में जो लोग इंटरनेट पर होटल और टूरिस्ट कंपनियों को सर्च करते हैं तो सबसे पहले फर्जी वेबसाइट ऊपर खुल जाती है।


मुख्य सिपाही नरेश कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के लिए अगर कहीं पर जाना है तो प्लेन, ट्रेन और होटल की बुकिंग करते समय सही वेबसाइट की जानकारी लें। इसके बाद ही करें। यह भी ध्यान रखें। कि कंपनी या होटल की स्पेलिंग ठीक से जांच ले, एक गलत स्पेलिंग आपको ठगी का शिकार बना सकती है।