home page

Delhi: गैंगरेप कराने के बाद काट दी नौकरानी की जुबान, 2 साल बाद ऐसे खुला मालकिन का राज !

 | 
 Delhi: गैंगरेप कराने के बाद काट दी नौकरानी की जुबान, 2 साल बाद ऐसे खुला मालकिन का राज !
Delhi News : साउथ दिल्ली से बेहद हैरान करने वाला मामले सामने आया है। यहां एक मालकिन ने नौकरानी के साथ पहले दरिंदगी कराई। इसके बाद उसकी जीभ भी काट दी। लेकिन पीड़िता को उसके साथ हुई दरिंदगी की एफआईआर दर्ज कराने में दो साल लग गए। दो साल की कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश पर गोविंदपुरी थाने में सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक ये मामला दिसंबर 2022 का है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहती है। वह गोविंदपुरी इलाके के एक घर में खाना बनाने का काम करती थी। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता जिस घर में काम करती थी। 

उसकी मालकिन मसाज सेंटर चलाती थी। 29 दिसंबर 2022 को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन पर शाम को खाना बनाने के लिए पीड़िता को बुलाया। इसके बाद उसी वक्त मालकिन ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।

उसकी मालकिन की मदद से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पार्टी में मौजूद युवक ने पानी के बहाने उसे छूने की कोशिश की और फिर अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जानवरों की तरह पीटा। वह यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने पीड़िता की जीभ काट दी, ताकि वह बयान न दे सके। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके प्राइवेट पार्ट में भी सूजन थी। 

इसके बाद महिला किसी तरह वहां से भागी और अपने परिजनों से बात की, जिसके बाद वे उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से फिर उसे एम्स ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म के अलावा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराएं दर्ज की गई हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

WhatsApp Group Join Now