drink and drive: शराब पीकर कार या बाइक चलाई तो होगी दो वर्ष की जेल, ये हैं नियम
नशे में ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाने पर 15 हजार रुपये का चालान कट सकता है
mahendra india news, new delhi
अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं तो आप सचेत हो जाए। इसके लिए ड्रिंक एंड ड्राइव करने से बचना चाहिए। इससे इससे हमेशा दुर्घटना घटने का खतरा बना रहता है। ड्रिंक एंड ड्राइव दुर्घटनाओं का कारण बनती है, इसे लेकर सख्त नियम और कानून हैं, इनका पालन करना आपकी और सभी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। नशे में गाड़ी चलते हुए पकड़े जाने पर दो वर्ष तक की जेल भी हो सकती है। लेकिन, फिर भी बहुत से व्यक्ति ध्यान नहीं देते हैं।
आपको बता दें कि ड्रिंक एंड ड्राइव पर नियम पहली बार ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए पकड़े जाने पर दस हजार रुपये के चालान और/या 6 माह की जेल का प्रावधान है। लेकिन, अगर आप दूसरी बार ड्रिंक एंड ड्राइव करते हुए पकड़े गये तो जुर्माना और जेल की अवधि, दोनों बढ़ जाते हैं।
आपको ये भी बता दें कि दोबारा नशे में ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाने पर 15 हजार रुपये का चालान कट सकता है और/या 2 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि, आमतौर पर ऐसी स्थिति में पुलिस केवल चालान काटकर छोड़ देती है लेकिन उनके पास मुकदमा दर्ज करने का भी अधिकार है।
नियमों का पालन करें
आपको बता दें कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए महत्वपूर्ण है. यह सुनिश्चित करता है कि सभी सडक़ पर सुरक्षित हों और दुर्घटनाएं न हो। यातायात नियमों का पालन करने से आपके और आपके आसपास के लोगों सडक़ पर सुरक्षित रह पाते हैं। इसीलिए, हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
यह गाड़ी चलाते समय जरूरी नियम
आप कार में हमेशा सीट बेल्ट पहनें
बाइक पर हमेशा हेलमेट पहनें
शराब या ड्रग्स के नशे में गाड़ी न चलाएं
हमेशा गति सीमा का पालन करें
लाल बत्ती पर रुकें और हरे बत्ती पर चलें
