drug trafficker: सिरसा के दो नशा तस्कर पंजाब में डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, कार में नशा देने जा रहे थे
mahendra india news, sirsa
नशा तस्करी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। पंजाब में सिरसा के दो नशा तस्करों को बंठिडा सीआइ-1 ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से कार में डेढ़ किलो अफीम पकड़ी है। जो पंजाब में सप्लाई करने के लिए कार में जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है।
पंजाब के बठिंडा में सीआइए-1 ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रगट सिंह उर्फ लच्छू व लवप्रीत सिंह उर्फ लभ्भी निवासी फुल्लो मेहर सिंह वाली जिला सिरसा के तौर पर हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गये आरोपियों के खिलाफ थाना कैनाल में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
हरियाण का नंबर देखकर कार रूकवाई
सीआइए 1 के इंचार्ज त्रिलोचन सिंह ने बताया कि एसआई हरजीवन सिंह ने टीम के साथ गश्त पर थे। उन्होंने सरहिंद नहर के पास ढिल्लो कॉलोनी के समीप ही नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार को शक के आधार पर तलाशी ली गई। जब कार की तलाशी ली तो कार से डेढ़ किलो अफीम मिली। दोनों को अदालत में पेश करके उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
