home page

हरियाणा में शराब के नशे में खूनी वारदात, गर्दन पर चाकू मारकर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

 | 
Drunken murder in Haryana: Nephew kills uncle by stabbing him in the neck

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर झज्जर जिला में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जिलाके गांव बाढ़सा में शराब के नशे में हुए मामूली झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार सगे भतीजे पर अपने चाचा की गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतारने का आरोप है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव पटही निवासी कमलेश पुत्र बृजपाल के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके भतीजे मोनू पुत्र लाला पर लगा है।

इस वारदात के बाद खेत मालिक की सूचना पर पहुंची बादली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  मृतक के स्वजन के देर से पहुंचने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सामान्य अस्पताल झज्जर में शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
पुलिस के अनुसार, बाढ़सा गांव स्थित एक खेत में श्रमिकों का परिवार रह रहा है। सोमवार रात्रि के समय शराब का सेवन करने के दौरान किसी बात को लेकर कमलेश और भतीजे मोनू के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर मोनू ने चाकू से कमलेश की गर्दन पर हमला कर दिया।

अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। खेत मालिक के स्तर पर घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया।

थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया। मामले में बादली थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
 

WhatsApp Group Join Now