home page

सिरसा जिला के गांव में जमीनी विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, अलसुबह वारदात से सनसनी

 | 
Father shoots and kills son over a land dispute in a Sirsa district village; incident causes a sensation in the early hours

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिला के के गांव खोखर में मंगलवार तडक़े एक बड़ी वारदात सामने आई है। गांव में एक पिता ने कथित तौर पर अपने करीब 35 साल के बेटे जसवंत सिंह पुत्र जलबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वारदात के कारणों तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह मंगलवार तडक़े घर में सोया हुआ था, इसी दौरान उसके पिता ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी। गोली लगने से जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक से पता चला है कि हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कालांवाली पुलिस थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और शव को अपने कब्जे में ले लिया। 


हरियाणा के युवक की श्रीलंका में नाव पलटने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने
हरियाणा प्रदेश के युवक की श्रीलंका में मौत होने की सूचना है। भूना के प्रमुख समाजसेवी ज्ञानचंद परुथी के 25 साल के पोते तथा हिसार के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सुनील परुथी के इकलौते बेटे समृद्ध परुथी का श्रीलंका में समुद्र में नाव पलटने से दुखद निधन हो गया। समृद्ध परुथी की अचानक मौत के समाचार ने परुथी परिवार ही नहीं, बल्कि भूना के सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में भी शोक की स्थिति है। समृद्ध परुथी की एकमात्र बड़ी बहन की शादी करीबन दो साल पहले गुरुग्राम में हुई थी। 

WhatsApp Group Join Now


स्वजनों के मुताबिक समृद्ध परुथी करीबन 8 दिन पहले हिसार निवासी अपने 6 दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गया हुआ था। इसी दौरान समुद्र में घूमने के दौरान नाव पलट गई और उसमें सवार लोग समुद्र में गिर गए। इस दुर्घटना के समय कई लोगों ने लाइव जैकेट पहन रखी थी, जिसके चलते उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। इस दुर्घटना के अंदर समृद्ध परुथी भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए। 

चाचा अनिल श्रीलंका रवाना 
समृद्ध् परूथी की उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में समृद्ध के एक दोस्त की सर्जरी चल रही है, जबकि 4 अन्य दोस्त सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सुरक्षित बचे दोस्तों ने ही दुर्घटना के बारे मेें जानकारी स्वजनों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद समृद्ध के चाचा अनिल परुथी सोमवार रात्रि को करीब साढ़े 12 बजे विमान से श्रीलंका के लिए रवाना हुए। परिवार अब समृद्ध के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है।