हरियाणा के जींद में खिलाड़ी से दुष्कर्म करने वाले कोच को कोर्ट ने सुनाई दस साल कैद और जुर्माना
| Updated: Apr 15, 2024, 22:00 IST
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। बड़ी खबर हरियाणा के जींद जिले से आ रही है। यहां पर जींद में दुष्कर्मी कोच को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि नाबालिग महिला खिलाड़ी के साथ कोच ने दुष्कर्म किया। हरियाणा के जींद में कोर्ट ने नाबालिग खिलाड़ी के साथ रेप के केस में गिरफ्तार कोच को सोमवार को 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई।
आपको बता दें कि ये वारदात 9 माह पहले हुई थी और इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्राहास की कोर्ट में चल रही थी। 10 वर्ष की कैद के साथ ही कोच पर 15 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी किया गया है।
