Haryana: पहले इंटरनेट मीडिया पर की किशोरी से दोस्ती, रील बनाने के बहाने बुलाकर फॉर्महाउस में किया दुष्कर्म
आरोपित ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
mahendra india news, new delhi
पहले युवक ने किशोरी से इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बताया जा रहा है कि 17 वर्ष की युवती ने युवक से दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपित ने किशोरी को कहा कि तुम गुरुग्राम में मेरे फॉर्म हाउस पर आ जाना। यहां फार्महाउस में तुम्हारी भी अच्छी-अच्छी रील वीडियो शूट करा दूंगा।
इसके बाद किशोरी को बहाने से बुलाकर आरोपी ने नशीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद रेप कर दिया। डीएलएफ फेज-1 थाना में पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाने व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया। इसी के साथ दुष्कर्म के चलते तबीयत खराब होने पर लडक़ी को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि किशोरी नेल आर्टिस्ट है और वह फरीदाबाद की निवासी है। किशोरी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती गुडग़ांव के सेक्टर-56 निवासी नीरज उर्फ नीर अदाना से हो गई थी। इसके बाद आपस में दोनों इंस्टाग्राम पर ही मेसेज पर बात करते थे। किशोरी ने बताया कि नीरज ने काफी सारी रील वीडियो इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर डाली हुई है। इसी केा लेकर बुधवार को नीरज ने किशोरी को गुडग़ांव में अपने फॉर्म हाउस पर बुलाया।
'
कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर किया बेहोश
पुलिस को किशोरी ने बताया जब वह फॉर्महाउस पहुंची तो नीरज ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दे दी। इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक पीते चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान ही किशोरी बेहोश हो गई तो नीरज ने किशोरी की बड़ी बहन को कॉल कर कहा कि इसकी तबीयत खराब हो गई है, तुम गुरुग्राम आ जाओ। नाबालिग की बहन गुडग़ांव के फॉर्म हाउस आई तो अपनी बहन की हालत देखकर पूरा मामला समझ गई।
इसके बाद किशोरी की बहन ने अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी नीरज वहां से भाग गया। वहीं डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी नीरज उर्फ नीर अधाना के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस किया है। जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक आरएमसी प्लांट का संचालक बताया जा रहा है। वह अभी फरार है और उसको पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।
