home page

Haryana: हिसार में दोस्त ने अपहरण करके करवा दी हत्या, बालसमंद नहर में आज मिला शव

किसी बात को लेकर हो गई थी अनबन

 | 
mahendra india news

mahendra india news, sirsa

किसी बात को लेकर दोस्त से अनबन हो गई, इसके बाद दोस्त ने ही अपहरण करवाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बालसमंद नहर में फेंक दिया गया। उसका शव रविवार को बालसमंद नहर में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। जिसके हत्या हुई है उसकी पहचान सुनील निवासी गांव धीरणवास के रूप में हुई है। पुलिस ने पहले सुनील के दोस्त सुमित की शिकायत पर 8 के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुनील का उसके गांव के ही कुछ युवकों ने ऑटो में अपहरण कर लिया था। उस समय सुनील अपने दोस्त सुमित के साथ शराब के ठेके पर गया हुआ था। इसके बारे में सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि शराब के ठेके पर सुनील का कई युवकों के साथ आपस में झगड़ा हो गया था। 

पुलिस को सुमित उर्फ बादल ने बताया कि 21 जुलाई को रात्रि साढ़े 11 बजे ऑटो व दो बाइक पर गांव के ही अजीत उर्फ जीतू, सुभाष, श्रवण उर्फ काजल, सागर उर्फ साहिल, संजय, विक्रम, दिलबाग उर्फ बीरू, विरेंद्र व आठ अन्य के साथ आए हुए थे। उनके सबके पास में लाठी डंडे, गंडासी, लोहे का दरात लिए हुए थे। इन सभी ने उस पर व सुनील पर हमला कर दिया। इसके बाद किसी तरह से उनसे छुड़वा कर अपने घर की तरफ भागा। आवाज सुनकर सुनील का भाई कुलदीप सिंह, राजेश उर्फ सोमी, शमशेर उसे छुड़ाने के लिए भागे। मगर हमलावर सुनील को ऑटो में डालकर ले गए। आरोपी सुनील को लेकर फरार हो गए और जाते समय कह रहे थे कि सुनील को जान से मारेंगे।

WhatsApp Group Join Now


छह माह पहले ही जेल से बाहर आया
बताया जा रहा है कि सुनील करीब 6 माह पहले ही जेल से बाहर आया था। वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। उस पर अपहरण, फिरौती, हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज थे।