home page

Haryana: हरियाणा के रोहतक में बदमाशों का आंतक, फाइनेंसर को दौड़ा-दौड़कर मारी गोलियां, 150 मीटर तक फैला खून

 | 
 Haryana: हरियाणा के रोहतक में बदमाशों का आंतक, फाइनेंसर को दौड़ा-दौड़कर मारी गोलियां, 150 मीटर तक फैला खून

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर में बदमाशों के  हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के पुरानी शुगर मिल इलाके में फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रवि सुनारिया कलां गांव निवासी के रुप में हुई है।

बदमाशों ने रवि को 6 गोलियां मारी। गोलियों के साथ उसपर कई बार ईंट से भी हमला किया गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि फाइनेंसर जान बचाने के लिए करीब 150 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों से बच नहीं सका। शुरुआती जांच में रंजिश और पैसों के लेन-देन का मामला सामने आया है।

150 मीटर तक फैले मिले खून के धब्बे

घटनास्थल पर दूर-दूर तक खून के धब्बे मिले हैं। एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज और पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया तो 150 मीटर दूर तक खून के धब्बे मिले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने जब रवि को गोली मारी तो वह जान बचाने के लिए भागने लगा।

हमलावर उसके पीछे भागते हुए लगातार फायरिंग करते रहे। जिस जगह शव मिला है, वहां से 6 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। खून से सनी एक ईंट भी मिली है।

खाली प्लाट में पड़ा था शव

रोहतक के सुनारिया कलां गांव निवासी देवेंद्र ने शिवाजी कॉलोनी थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके 2 बेटे हैं।

WhatsApp Group Join Now

उनका बड़ा बेटा रवि करीब 29 साल का है जो फाइनेंस का काम करता है। वह सोमवार को करीब 2 बजे बुलेट मोटरसाइकिल पर घर से निकला था।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर पर था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति आया और उसने बताया कि पुरानी शुगर मिल के पास अग्रसेन भवन के पीछे खाली प्लाट में रवि का शव खून से लथपथ पड़ा है।

पैसों के लेन-देन से जुड़ा है मामला

देवेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि उनके बेटे रवि के शरीर पर गोलियों के निशान थे। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे रवि का प्रहलाद राठी नामक व्यक्ति से पैसों का लेन-देन था।

आशंका है कि प्रहलाद राठी और उसके भाई कृष्ण राठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि की गोली मारकर हत्या की है। हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शिवाजी कॉलोनी थाने के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक रवि के पिता देवेंद्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिसके आधार पर प्रहलाद राठी व उसके भाई कृष्ण राठी व अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, घटना स्थल पर 6 गोलियों के खोल व खून से सनी ईंट भी मिली है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं।