home page

हरियाणा में जवान दामाद ने सास के साथ किया दुष्कर्म, लव मैरिज की थी, अब केस दर्ज

 | 
 हरियाणा में जवान दामाद ने सास के साथ किया दुष्कर्म, लव मैरिज की थी, अब केस दर्ज
हरियाणा के कैथल जिले में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में अकेली सास से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसके दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

गांव निवासी महिला ने शहर थाना पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी लव मैरिज हुई थी। वह कैथल में मकान लेकर पति के साथ रह रही थी। 25 मार्च को उसकी 50 वर्षीय मां उससे मिलने के लिए उसके घर आई हुई थी। 

शाम को वह किसी घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी। उसे समय उसकी मां घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका पति घर आया और उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। जब वह वापस घर लौटी तो उसकी मां ने उसे सारी वारदात के बारे में बताया। 

जांच अधिकारी धनपति ने बताया कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।