home page

Haryana News: हरियाणा में युवती के साथ दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में मिला धोखा

 | 
 Haryana News: हरियाणा में युवती के साथ दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में मिला धोखा 
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि  फरवरी के महीने में इंस्टाग्राम पर एक युवक से बातचीत हुई। आरोपी ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया। 

इसके बाद मार्च में जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कॉलेज के बाहर से अपनी कार में बैठाकर एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर तूने किसी को बताया तो मैं तुझे और तेरे पापा को जान से मार दूंगा। डर की वजह से किसी को नहीं बताया। इसके बाद मार्च में आरोपी उसे तीन बार होटल लेकर गया, जहां बार-बार गलत काम किया है।

इसके अलावा अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में दिल्ली बाईपास पर किसी सुनसान जगह पर कार में बैठाकर ले गया और कार में ही दुष्कर्म किया। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में उसकी उम्र 18 साल हो गई। जब कॉलेज के पास सोनीपत स्टैंड रोहतक गई हुई थी तो आरोपी का फोन आया। उसने कॉलेज के बाहर मिलने के लिए बुलाया और कहा अगर नहीं आई तो तुझे और तेरे पापा को जान से मार दूंगा। 

फिर वह डर की वजह से कॉलेज के पास सोनीपत स्टैंड रोहतक के पास गई। वहां से आरोपी ने जबरदस्ती कार में बैठा लिया। कार में पहले से ही एक लड़की मुंह पर नकाब पहने हुए बैठी थी। फिर आरोपी आईएमटी एरिया की सुनसान जगह पर ले गए। वहां खाना भी खिलाया और पानी भी पिलाया इसके बाद वह बेहोश हो गई, होश आया तो दर्द महसूस हुआ। 

WhatsApp Group Join Now

उसने पूछा तो आरोपी ने कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे जान से मार देंगे। फिर आरोपी व दूसरी लड़की उसे अशोक मोड़ पर छोड़कर चले गए। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।