Haryana: पुलिस के सिपाही ने किशोरी से महिला मित्र कक्ष में किया दुष्कर्म, स्वजनों को शपथ पत्र बनवाने भेजा
mahendra india news, sirsa
हरियाणा के अंदर दुष्कर्म की घटना बढ़ रही है। अब पुलिस थाना के अंदर महिला मित्र कक्ष में भी नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है। वह किसी ओर ने नहीं बल्कि मुख्य सिपाही ने ऐसा किया है। घटना हरियाणा में कुरूक्षेत्र के बाबैन थाना पुलिस के महिला मित्र कक्ष की है। जहां पर थाना में तैनात मुख्य सिपाही ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित मुख्य सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लडक़ी करीब एक माह पहले घर से बिना बताए चली गई थी। वह किसी महिला के साथ गई थी, चार दिन पहले ही नाबालिग वापस आ गई। ऐसे में पहले से परिजनों द्वारा थाना बाबैन में लडक़ी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। इसी को लेकर नाबालिग के बयान कराने के लिए उसे परिजनों थाने में लेकर गए थे। इसके बाद यहां से मुख्य सिपाही श्याम लाल ने स्वजनों को शपथ पत्र बनवाने के लिए भेज दिया।
इसके बाद मुख्य सिपाही किशोरी के बयान दर्ज करने के लिए कमरे में ले गया। शनिवार रात को थाने के महिला मित्र कक्ष में थाने में किशोरी के साथ मुख्य सिपाही ने दुष्कर्म किया। इसके बाद जब नाबालिग ने घर जा कर अपने परिजनों को घटना के बारे में सब कुछ बता दिया। किशोरी को रात्रि करीब साढ़े आठ बजे परिजन एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। रात्रि करीब 10:30 बजे पुलिस अस्पताल में पहुंची।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारी पर मामला होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।इसके बाद जैसे ही सुबह परिजन थाना बाबैन में पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही श्याम लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस केसमें आरोपित मुख्य सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
