home page

Haryana: युवक युवती पर शादी के लिए बना रहा दबाव, चाकू मारकर कर दी हत्या

घटनाक्रम की वीडियो हुई वायरल 
 | 
mahendra india news

mahendra india news, sirsa युवक पिछले कई दिनों से युवती पर शादी के लिए दबाव बनाा रहा था। युवक ने युवती की चाकू मारकर सोमवार को हत्या कर दी। इस घटना की लोगों ने वीडियो बना ली। वहीं सीसीटीवी की फुटेज में घटनाक्रम कैद हो गई है। घटना हरियाणा के एनसीआर गुरुग्राम की है।


किसी बात को लेकर हुई तकरार 
बताया जा रहा है गुरुग्राम के मुल्लाहेड़ा में एक युवती की हत्या चाकू से की गई। इससे पहले युवती अपनी मां के साथ गली से गुजर रही थी। सकी युवक के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसके बाद युवक उसको चाकू मारने लग गया। कुछ ही देर बाद युवती गंभीर होकर जमीन पर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद 
बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। युवती साथ खड़ी महिला युवक ने पकड़ लिया। युवक का कुर्ता युवती के खून से सन गया। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय नेहा के रूप मेें हुई है। चाकू मारने वाले युवक का नाम राजकुमार बताया जा रहा है। इसकी वीडियो आस पास के लोगों ने बना ली। आरोपी युवक राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now