home page

सिरसा में लाखों रुपये की हेरोइन बरामद, सप्लायर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
Heroin worth lakhs of rupees seized in Sirsa; three accused, including the supplier, arrested
mahendra india news, new delhi

सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव सिकंदरपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार सामने से आती दिखाई दी।

पुलिस द्वारा कार को रुकने का संकेत दिए जाने पर कार सवार युवकों ने कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन कार अचानक बंद हो गई। पुलिस ने जब युवकों से भागने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से प्लास्टिक की पॉलिथिन बरामद हुई, जिसमें 25 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने मौके पर राजकुमार उर्फ जगसीर सिंह निवासी बाजेकां तथा विरेंद्रजीत सिंह निवासी सिकंदरपुर को गिरफ्तार कर लिया।  

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उक्त हेरोइन पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ क्षेत्र निवासी शुभम कुमार से लेकर आए थे। पुलिस ने सप्लायर शुभम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Group Join Now