नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शराब, सिरसा में बाइक सवार के पास मिली अफीम
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा थाना की जमाल पुलिस चौकी ने 93 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जमाल पुलिस चौकी की एक टीम ने गांव ढुकड़ा क्षेत्र में मौजुद थी। उसी दौरान सामने से एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुडक़र खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उक्त युवक से 93 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव ढुकड़ा,जिला सिरसा के रुप मे हुई है।
नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब बेचने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करना तथा जिले में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध शराब की बिक्री संबंधी सूचना पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाइक सवार युवक 107 ग्राम 740 मिलीग्राम अफीम सहित काबू
नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए सिरसा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरतगढ़िया चौक सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 107 ग्राम 740 मिलीग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कर्मजीत सिंह उर्फ शेरा पुत्र बलबीर सिंह निवासी वेदवाला, सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान सुरतगढ़िया चौक सिरसा क्षेत्र मौजूद थी। इस दौरान सुरतगढ़िया चौक की तरफ से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम को देखकर युवक अचानक घबरा गया और बाइक को वापस मोड़कर मौके से निकलने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में बाइक सवार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 107 ग्राम 740 मिलीग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी कर्मजीत सिंह के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई में कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर किया गिरफ्तार ।
सिरसा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने हेरोइन तस्करी में सप्लायर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को सीआईए ऐलनाबाद ने गउशाला मौहल्ला सिरसा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बूलेट बाइक सवार युवक को 60.93 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वे बरामद हेरोइन रानियां रोड़ सिरसा निवासी अर्पण पुत्र रोहताश से खरीदकर लाया था।
इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपी अर्पण पुत्र रोहताश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
