home page

हरियाणा में चाकू से पति का पेट फाड़ा, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भर दी, रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को महिला ने दिया अंजाम

 | 
In a spine-chilling incident in Haryana, a woman slit her husband's abdomen with a knife, removed his intestines and kidney, and stuffed them into a sack

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की धर्मनगरी में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई परेशान हो रहा है। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुरुक्षेत्र में सामने आई। पिहोवा रोड पर किराये पर रहने वाले मजदूर 40 साल के राजेश की बर्बरता से मर्डर कर दिया गया। 


बताया जा रहा है कि एफआईआर के अनुसार, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से बड़ी जोर से देर तक बार कर पति के पेट को बुरी तरह फाड़ दिया। इस हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर गहरा और लंबा घाव हो गया, इससे आंतें और किडनी तक बाहर निकल आई। मगर महिला बर्बरता यही खत्म नहीं हुई। इसके बाद आरोपित महिला बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को कट्टे में पैक किया और फिर पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी। 

वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। आसपास के व्यक्तियों का कहना है कि इस सनसनीखेज घटना की वजह राजेश और बिमला के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा हो सकती है।


पुलिस को लोगों ने बताया कि राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का निवासी था। वह रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर पत्नी बिमला के साथ रहता था। शुक्रवार की रात्रि दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। 

WhatsApp Group Join Now


 

ऐसा अक्सर होता रहता था, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच अचानक किसी के गिरने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखी तो बिमला सडक़ पर पड़ी थी। उसे अस्पताल भेजकर लोग ऊपर कमरे में गए तो वहां का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए।

इसी के साथ ही एक कोने में कट्टा रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खुलवाया तो इसके अंदर राजेश के अंग रखे मिले। पुलिस को मौके पर 3 चाकू पड़े मिले। इनमें से एक खून से सना था। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर शनिवार को घटना की प्राथमिकी दर्ज की।