करनाल में VVIP ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पिस्टल दिखाकर डराया, पीछा कर 3 युवकों को पकड़ा
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में करनाल से हैं। जिला में घोघड़ीपुर-मुनक रोड पर दाहा-बजीदा मोड़ के पास VVIP ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मोटरसाईकिल सवार 3 युवकों ने पिस्टल दिखाकर डराने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार पता चला है कि आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने पुलिसकर्मियों की ओर पिस्टल तानकर 2-3 राउंड फायर करने जैसी हरकत की। ठांय-ठांय की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। इसके बाद युवक मोटरसाईकिल से मुनक की तरफ भाग गये। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक युवक की जेब से पिस्टलनुमा लाइटर बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना 5 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे की है। एएसआई अमरजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वह पुलिस टीम के साथ दाहा-बजीदा मोड़ पर वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान करनाल की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर 3युवक आते दिखाई दिए। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने हाथ में पकड़ी पिस्टल पुलिसकर्मियों की ओर तानकर फायर करने जैसी हरकत की। इसके बाद तीनों मुनक की ओर भाग गए।
शिकायत के मुताबिक 2 पुलिस कर्मचारी ने बाइक से युवकों का पीछा किया और आगे नाके पर उन्हें रोक लिया। पूछताछ में मोटरसाईकिल चालक ने अपना नाम केशव, इसके पीछे बैठे युवक ने प्रशांत और सबसे पीछे बैठे युवक ने दीपांशु बताया। तीनों गांव बीजणा, थाना सदर करनाल के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान दीपांशु की जींस की दाहिनी जेब से पिस्टलनुमा लाइटर मिला।
विज्ञा
