home page

सिरसा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर गौरव शर्मा हथियारों समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सिरसा शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी में सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने पंजाब के गैंगस्टर गोरू बच्चा उर्फ गौरव शर्मा को काबू कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद है।

जानकारी के अनुसार वह सुक्खा काहलो गैंग का मेंबर है और लुधियाना के साहनेवाल का निवासी है। आरोपित के खिलाफ फिरौती, रंगदारी और मर्डर के प्रयास सहित करीबन 30 मामले दर्ज है। पुलिस ने साथ ही कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सिरसा पुलिस की टीमों को सूचना मिली थी कि सिरसा की मुख्य मंडी के साथ लगती अतिरिक्त अनाज मंडी में दुकान नंबर 6 पर गुडियाखेडा निवासी आढ़ती की किराए की दुकान पर पनाह लिए हुए थे। यह आरोपित एक फार्च्यूनर गाड़ी पर आए हुए है, जिसमें जीपीएस लगा हुआ था।

पंजाब पुलिस की सूचना के आधार पर सीआईए सिरसा, सीआईए ऐलनाबाद, एएनसी, एबीवीटी की टीम ने रेड की। पुलिस ने मौके पर गोरू बच्चा उर्फ गौरव शर्मा को काबू किया। दुकान में पनाह लिए हुए करीबन 15 अपराधिक प्रवृति के युवकों को भी पकड़ लिया। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

WhatsApp Group Join Now