हरियाणा में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या. बिजली घर के नजदीक मिला शव
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में करनाल से हैं। जहां पर मूनक रोड पर गांव बड़ौता के पास बिजली घर के समीप शनिवार रात्रि करीबन 11 बजे व्यक्ति की हत्या करने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या की है। मृतक के शरीर पर गर्दन, पेट, कमर समेत अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर उसकी बाइक मिली, जबकि मोबाइल गायब बताया जा रहा है। मधुबन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया। मृतक की पहचान गांव बृचपुर के विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद 43 की उम्र बताई जा रही है। वह अविवाहित था।
मृतक के चचेरे भाई संजय शर्मा के मुताबिक विनोद करनाल में सिंगला मोटर पर गाड़ी चलाने का कार्य करता था। वह बाइक पर करनाल से शनिवार रात्रि के समय अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बड़ौता गांव के पास बिजली घर के नजदीक उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर बाइक मिल गई, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। परिवार को फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने बताया कि विनोद के शरीर पर चाकू से 4 से 5 वार किए गए थे। गर्दन, पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
