home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव से हजारों रुपए की हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार

 | 
Motorcyclist arrested with heroin worth thousands of rupees in a village in the Nathusari Chopta area

mahendra india news, new delhi

सिरसा के एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बरासरी क्षेत्र से 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। 


सीआईए ऐलनाबाद के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान सहदेव पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव बरासरी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव बरासरी की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। 

उक्त बाइक सवार युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोडक़र वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। बाइक सवार की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। 

WhatsApp Group Join Now


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच नाथूसरी चौपटा पुलिस को सौंप दी है। आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।