Murder: शादी समारोह में डीजे पर बाहरी युवकों को नाचने से मना किया तो चाकू मारकर कर दिया मर्डर
mahendra india news, sirsa
हरियाणा के गोहाना में अड्डा पर शादी समारोह में हुए झगड़े में चाकू लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी के साथ कई अन्य लोगों के भी चोट लगी है। घटना शुक्रवार रात्रि करीब दो बजे की है। मृतक युवक की पहचान 34 साल के ईशांत दिल्ली के उत्तम नगर के रूप में हुई है। वह शादी में बारात के अंदर रोहतक आया हुआ था।
डीजे पर नाचने से मना किया था
सूचना के अनुसार शादी समारोह में डीजे पर युवक नाच रहे थे। इसी दौरान डीजे पर कई बाहरी युवक फ्लोर पर चढक़र नाचने लगे। बताया जा रहा है उस समय वर-वधू दोनों डांस कर रहे थे। इस पर शादी में आए लोगों ने बाहरी युवकों का ऐसा करने से मना करना चाहा। इस पर युवक अपने कई साथियों को बुला लाए। इसके बाद उन्होंने पंडाल में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। वहीं कई व्यक्तियों को चाकू भी मारे गए।
जमकर की गई मारपीट
शादी समारोह में खुशियां का माहौल अचानक बदल गया। यहां पर चाकू व जमकर मारपीट की गई। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल ईशांत और तरूण को पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ईशांत को मृत घोषित कर दिया।
एक अन्य युवक रोहतक के डेयरी मुहल्ला के तरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी के साथ कई अन्य को भी इस झगड़े में चोट आई है।
पुलिस बल तैनात किया
शादी समारोह में झगड़े की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में कालोनी के लोग पहुंच गये। वहीं रात में भी पुलिस बल को क्षेत्र में तनाव को देखते हुए तैनात कर दिया गया है। पुलिस शनिवार सुबह मृतक के स्वजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई करेगी।
