home page

सिरसा में 2 जगह पुलिस की रेड, स्कूटी और कार सवार 3 युवक हेरोइन सहित काबू

 | 
NEWS

 सिरसा पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार; 35 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम ने तलवाड़ा खुर्द ऐलनाबाद क्षेत्र से स्कूटी सवार युवक को लाखों रुपए की 28 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद से होते हुए  गांव तलवाड़ा खुर्द की तरफ जा रही थी ।

इसी दौरान पुलिस पार्टी जब नहर पूल तलवाड़ा खुर्द के नजदीक पंहची तो सामने से स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया । उक्त स्कूटी सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक स्कूटी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो स्कूटी अचानक बंद हो गई पुलिस टीम ने शक के आधार पर स्कूटी सवार  युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पकड़े गए युवक की पहचान नानक सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी वार्ड न 13 ऐलनाबाद,जिला सिरसा के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति  को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

गांव गदली क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को हजारों रुपए की हेरोइन सहित काबू किया

सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने गांव गदली क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को हजारों रुपए की 6 ग्राम 790 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग थाना क्षेत्र के गांव गदली की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब नहर पूल के नजदीक पंहची तो सामने कच्चे रास्ते पर एक कार आती दिखाई दी । उक्त कार में सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो कच्चा रास्ता पर गाड़ी अचानक बंद हो गई । शक के आधार पर कार सवार  युवकों को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6 ग्राम 790 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पकड़े गए युवकों की पहचान विक्रम उर्फ चीकू पुत्र दिलीप सिंह व विनोद उर्फ सीटू पुत्र कृष्ण लाल निवासियान नारायण खेड़ा,जिला सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति  को बख्शा नहीं जाएगा।