shots fired: पंचायती जमीन को लेकर चली गोलियां, ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई
mahendra india news, sirsa
सोनीपत के गांव पुगथला में 3 मई को पंचायती जमीन की बोली होनी है। उससे पहले ही पंचायती जमीन को लेकर विवाद हो गया था। सरपंच के घर के बाहर जहां करीब 10 राउंड गोलियां चली। इसी के साथ साथ गांव में एक अन्य व्यक्ति की पत्नी पर भी गोलियां चलाई गई। हालांकि इस दौरान गोलियां किसी को लगी नहीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। थाना गन्नौर पुलिस ने गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर दो अलग अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पुगथला गांव में पंचायत जमीन करीब 140-150 एकड़ है। इसकी 3 मई को नीलामी होनी है। पंचायत ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है, यह बात गांव के उन लोगों को सहन नहीं है, जिनका इस जमीन पर साल से कब्जा है और वे ही इसकी बिजाई कर रहे हैं।
पहले दी गई सरपंच के घर आकर धमकी
पुगथला गांव के सोमदत्त ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम देवी गांव की सरपंच है। पंचायती जमीन की 3 मई को बोली (नीलामी) होनी है। इसी को लेकर गांव के हरेंद्र , जितेंद्र, सतपाल, इनका पिता उसके घर पर 27 अप्रैल को पहुंचे। उन्होंनेे धमकी दी थी कि गांव की पूरी पंचायती जमीन पर बिजाई वहीं करेंगे। उसने बोली कराने की बात कही तो उन्होंने धमकी दी कि या तो 10 लाख रुपये दे दो या जमीन की बोली मत कराओ। अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें।
ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई
जमीन को लेकर सोमवार सांय गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। सरपंच के पति के अनुसार सोमवार सांय साढ़े 5 बजे के करीब भाई पवन व भतीजा विकास, भाभी सुमन के साथ गली में खड़े थे। उस समय गांव का ऋषि उसके पास आया।
इसी बीच काले रंग की क्रेटा गाडी रूकी। गाडी से हरेंद्र, जितेंद्र व इनका पिता सतपाल, प्रियंका पत्नी हरेंद्र और 3-4 अन्य लोग उतरे। इसके बाद हरेंद्र व जितेंद्र ने नीचे उतरते ही मेरी तरफ गोलियां चलाने लगे। सतपाल ने भी फायर किये। यही नहीं सभी ने मिलकर उनके साथ हाथापाई व मारपीट भी की। यहां 8 से 10 गोलियां चलाई गई।
इसके बाद बताया गया है इसके बाद गांव के ही ऋषिराज के घर भी गोलियां चली। ऋषिराज 9 एकड़ जमीन बिजाई के लिए बाधे पर लेने के प्रयास में लगा हुआ था। ऋषिराज की पत्नी सुसमता ने बताया कि पति ऋषिराज खेती बाडी का काम करते हैं। उन्होंने पंचायती जमीन के 9 एकड़ पर बोली पर लेने की बात कही थी। गांव के हरेंद्र व जितेंद्र उसको धमकी दे रहे थे कि अगर तुमने पंचायती जमीन ली तो जान से मार देंगे। गांव मे इतनी गोलियां चलेंगी कि तुम देख भी नही पाओगे।
जाति सूचक गाली देने के आरोप
सुसमता ने बताया कि सोमवार को करी पौने 6 बजे थे। घर के बाहर से झगड़े और गाली गलौज की आवाज सुनी।इसके बाद बाहर देखा तो जितेंद्र, हरेंद्र, सतपाल व एक महिला और दो तीन युवक गली में थे। उसको जाति सूचक गालियां दी। इसके बाद हरेंद्र व जितेंद्र ने जान से मारने के लिए गोलियां चला दी। वह बचकर अपने मकान के अंदर चली गई। बताया जा रहा है कि हरेंद्र ने एक गोली गली के परस पर भी मारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुगथला में गोलियां चलने की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीमें सोमवार रात्रि को ही गांव में पहुंची गोलियों के खोल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों ही मामलों में हरेंद्र, जितेंद्र, सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज किए हैं। पुलिस ने एक केस सरपंच के पति सोमदत्त और दूसरा केस ऋषिराज की पत्नी सुसमता के बयान पर दर्ज हुआ है।
