सिरसा में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने की गांजा पत्ती बरामद, युवक काबू
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए SIRSA पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक 630 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम बाल्मीकि चौक, चंडीगढ़िया मोहल्ला क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक युवक हाथ में प्लास्टिक का पॉलिथीन लिए पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक घबरा गया और वापस मुड़कर निकलने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार पॉलिथीन की तलाशी ली तो उसके कब्जा से 630 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ पुत्र प्रेम कुमार निवासी वार्ड नंबर 27, चंडीगढ़िया मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
