home page

तस्कर की हेकड़ी निकाली! लोहे की छाती चीरकर निकला ₹4.5 करोड़ का अफीम | SIRSA POLICE NEWS

 | 
NEWS

 

करीब साढे चार करोड़ रुपए की 88 किलो 970 ग्राम अफीम की खेप बरामद ,ट्रक चालक काबू ।

SIRSA SP दीपक सहारन के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश के इतिहास में सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना डिंग पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये मूल्य की 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद कर एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिरसा जिले के इतिहास में अफीम तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

डीएसपी राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डिंग थाना पुलिस और राजस्थान पुलिस की टीम एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक नंबर जेके-02-बीके-5276 को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार ट्रक की तलाशी ली गई।

गहन जांच के दौरान ट्रक के नीचे लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स मिले। इन बॉक्सों में 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशना राम पुत्र छोगा राम निवासी बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया, तहसील राणावास, थाना शिवपुरा, जिला पाली (राजस्थान) के रूप में हुई है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है।]]]

WhatsApp Group Join Now

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाना डिंग में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अफीम की यह खेप पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लेकर आया था और इसे राजस्थान के जोधपुर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि जिले में नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर पांव नहीं पसारने दिए जाएंगे। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।