home page

Sonipat: महिला अध्यापिका ने नाबालिग छात्रा का अपने दो साथियों से कराया दुष्कर्म, कोर्ट ने दी तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा

तीनों दोषियों पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया

 | 
news

mahendra india news, new delhi नाबालिगा लडक़ी टीचर के पास ट्यूशन पढऩे जाती थी।  ट्यूशन शिक्षिका के परिचित थे, उन्होंने छात्रा के साथ गलत काम किया। इसी के साथ उसकी फोटो को वायरल करने की भी धमकी देते रहे। अब नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दो दोषी युवकों और ट्यूशन शिक्षिका को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 

बता दें कि अप्रैल, 2021 में हुए मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 


बता दें कि पीड़िता की माता ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने फरवरी, 2020 में पूजा के पास बेटी को ट्यूशन के लिए लगवाया था। इसके बाद उनकी बेटी काफी परेशान रहने लगी थी। इस पर उन्होंने दिसंबर, 2020 में ट्यूशन से हटवा लिया था। बाद में सात अप्रैल, 2021 को उनकी बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद बेटी से पूछा तो  रोने लगी। उसने बताया था कि ट्यूशन शिक्षिका पूजा के पास गांव सरगथल का सुमित नाम का युवक आता था।


बेटी ने बताया था कि सुमित ने शिक्षिका के कहने पर घर में उसके साथ कई बार गलत काम किया। इसके बाद में वह उसे गोली खिला देते थे। पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया गया कि उन्होंने उसके फोटो खींच लिए थे। वह जब विरोध करती तो वह उन्हें वायरल करने की धमकी देते थे। बाद में सुमित व पूजा ने अपने दोस्त चरणजीत को भी बुला लिया था। उन्होंने उसे डराकर उसके साथ आरोपित चरणजीत के घर भेज दिया था। यहां पर आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया था। इसके बाद इन्होंने शहर थाना पुलिस को अवगत कराया था। 

WhatsApp Group Join Now